कैथल। कैलरम गांव स्थित मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने संसद भवन का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को 18वीं लोकसभा के बजट सत्र को नजदीक से देखने का अवसर मिला।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रश्नकाल देखने के लिए दर्शक दीर्घा में 45 मिनट का समय दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों को विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करते हुए देखा। इससे बच्चों की समसामयिक विषयों के प्रति समझ विकसित हुई और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिली। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को सांसदों से मिलने और संवाद करने का भी अवसर मिला। इस दौरान हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने के लिए प्रेरित किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी िवद्यार्थी मिले।