फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चोंं ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, बोले आसान था पेपर

Sun, 22 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और अभिभावकों की मौजूदगी रही।



प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की गई थी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चली। केंद्रों के बाहर अभिभावकों को निर्धारित दूरी पर रोका गया था, जबकि पुलिस कर्मी लगातार गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन




विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष



परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष झलक रहा था। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान और संतुलित बताया।



जयंत अरोड़ा ने कहा कि पेपर उम्मीद के अनुरूप था। रीडिंग और राइटिंग सेक्शन काफी आसान रहा। तैयारी के आधार पर ही प्रश्न आए। पेपर अधिक लंबा नहीं था, जिससे अंतिम 15 मिनट में रिवीजन का समय भी मिल गया।



मनन ने बताया कि ग्रामर का हिस्सा ज्यादा कठिन नहीं था। लेटर और आर्टिकल लेखन के प्रश्न सीधे थे, जिससे समय पर पेपर पूरा हो गया। उन्हें लगभग 70 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।



नमन के अनुसार लिटरेचर सेक्शन के प्रश्न पाठ्यपुस्तक से ही थे। नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई होगी। उन्होंने हर उत्तर लिखने से पहले प्रश्न को दो बार पढ़ा।



आदित्य ने बताया कि वे पेपर से पहले थोड़े नर्वस थे, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया। सभी सेक्शन संतुलित थे और समय भी पर्याप्त मिला। उन्हें 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद है।



अध्यापकों की राय



सरकारी स्कूल की अंग्रेजी अध्यापिका रमा ने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर औसत था और सिलेबस के अनुरूप प्रश्न पूछे गए। यह पेपर विद्यार्थियों के लिए स्कोरिंग साबित होगा।



अंग्रेजी शिक्षक राजीव मलिक ने बताया कि प्रश्नपत्र में रचनात्मक लेखन और समझ आधारित प्रश्नों पर विशेष जोर दिया गया था। नियमित अभ्यास करने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा सहज रही।
विज्ञापन




वर्जन



जिले की एग्जाम कोऑर्डिनेटर अंजु गंभीर ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। धारा 163 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें