15kht_37_ कलायत में एमडीएन स्कूल में छात्रों ने लिया नशे न करने को लेकर लिया संकल्प के दौरान
कलायत। एमडीएन स्कूल में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करना था। एसपीओ जसविंदर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं बिगाड़ता बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों से संकल्प लिया गया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आस-पास के लोगों और मित्रों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे तथा उन्हें नशे के चंगुल से बचाने में सहयोग करेंगे। संवाद