फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 12 Jul 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/गुहला-चीका। खंड स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न विषय में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार मिले।

कलायत में हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग विद्यालयों से छात्रों ने भाग लिया जिसमें अनेक विषय रखे गए। इसमें पेंटिंग, स्लोगन, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, स्किट, भाषण प्रतियोगिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इस में शिक्षा भारती स्कूल की छात्रा अंजलि ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, छात्रा वंशु ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान, आरती व स्नेह ने वाद विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा अंशुल ने भी स्लोगन लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थी हर गतिविधि में बढ़ चढकऱ भाग ले रहे हैं। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना को जागृत करना है। प्रधानाचार्य श्रीकांत आर्य व उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अवसर अमनदीप सिंह, मुकेश रानी, सुखबीर सजुमा, गुरदेव, वर्षा रानी, अन्नु, ललित शर्मा, परमजीत, मंजू खुराना, बलबीर शिमला आदि अध्यापक मौजूद रहे।

उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में खंड स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्याम लाल ने किया। प्रतियोगिता में बीईओ ओम प्रकाश ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया। बीईओ ने छात्राओं को लीगल लिट्रेसी (विधिक साक्षरता) का महत्व बताते हुए कहा कि इससे छात्रों को अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान स्किट में राकवमावि चीका, डिबेट में रावमावि पीडल, क्विज में राकवमा विद्यालय चीका, कविता गायन में राकवमा विद्यालय चीका, पेंटिंग में रावमा विद्यालय गुहला, स्लोगन लेखन में रावमा विद्यालय टटियाना, पीपीटी में रामावमा विद्यालय चीका प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में ऊषा रंगा, नरेश, हरजीत सिंह, सुनीता, पूजा, सत्यनारायण, अनिल कुमार, रानी देवी, रेखा रानी, संजीव कुमार, राज कुमार, सुमन ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान लीगल लिटरेसी सेल के ब्लॉक इंचार्ज गुरविंद्र सिंह, सिमरनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें