फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मनित बेटियों का स्कूल में हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 10 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
स्कूल में बेटियों का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा निशा और ईशा को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। छात्रा निशा ने आर्टस संकाय में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं छात्रा ईशा ने कक्षा दसवीं में जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा निशा और ईशा के मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका कौशिक ने दोनों छात्राओं को विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक सुनील चौधरी ने बताया कि यह स्कूल और जिले के लिए गौरव का विषय है कि शहर की दो बेटियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने छात्रा आंचल को किया सम्मानित
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में आयोजित एक समारोह में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आंचल को सम्मान से अलंकृत किया है। आंचल ने 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम रहने का गौरव हासिल कर यह सम्मान हासिल किया। आंचल की इस उपलब्धि पर जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान रणवीर ढुल फौजी सहित उप-प्रधान संदीप छौत, सचिव कुलदीप गढ़ी और कोषाध्यक्ष रामपाल गुहणा, स्कूल के प्राचार्य फूल सिंह मान ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें