फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी कॉलेज के गेट के सामने लगाया इनसो ने जाम

Wed, 03 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जाम से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दो दिन पूर्व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को आईजी कॉलेज में प्रवेश की अनुमति न देने के विरोध में इनसो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर आईजी कॉलेज के मुख्य गेट के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम के चलते करनाल रोड पर एक साइड से आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। जिस कारण करीब एक घंटे तक लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में यहां प्रशासक की नियुक्ति की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन देकर इनसो ने जाम खोला।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व इनसो के कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे स्थापना दिवस समारोह के लिए छात्राओं को न्योता देने व कॉलेज में इनसो इकाई की घोषणा के लिए  राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को कैथल आईजी कॉलेज में पहुंचना था। लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें कॉलेज के अंदर राजनीतिक मीटिंग करने की अनुमति नहीं दी। इसी बात के विरोध में मंगलवार को इनसो कार्यकर्ता एकत्रित होकर कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर पहुंचे। जहां पहले कॉलेज के प्रवेश द्वार पर खड़े होकर नारेबाजी की। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने करनाल रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना सिविल प्रभारी रामचंद्र एवं थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जाम लगा रहे सदस्यों से जाम खोलने का आग्रह किया। लेकिन कार्यकर्ता ज्ञापन देने की बात पर अड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन देकर जाम खोला।

इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश ढुल व जिला अध्यक्ष संपूर्ण कोयल ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की आवाज को दबाया जा रहा है। यहां इनसो से जुड़ने के लिए करीब 150 छात्राएं तैयार हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन उनकी आवाज को दबा रहा है। कॉलेज प्रशासन की तानाशाही के कारण प्रबंधक समिति को हटाकर यहां प्रशासक नियुक्ति की मांग करते हैं। इसी मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर दीपा नैन, राजेश बड़सीकरी, सुमित नेपेवाला, विक्की धनौरी, नरेंद्र माघो, मनोज आंधली, दीप पाई, सुमित पाई, नवदीप, विजय सौंगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया।

छात्राओं को हुई परेशानी, गेट बंद होने के कारण बाहर की बाहर रह गई कई छात्राएं...-उधर, महिला कॉलेज के प्रवेश द्वार पर हो रही नारेबाजी के कारण कई छात्राओं को परेशानी हुई। कॉलेज प्रबंधन ने प्रदर्शन को देखते हुए गेट बंद कर दिया। जिस कारण जो छात्रा किसी काम से कॉलेज से बाहर थी, वह अंदर जाना चाहती थी, उसे काफी इंतजार करना पड़ा। कई छात्राएं काफी देर तक मुख्य गेट के कौने पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें