विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाते हुए ब्रह्माकुमारी आशा बहन। विज्ञप्ति
राजौंद। श्री पार्श्वनाथ गुरुकुल में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महायज्ञ अभियान के तहत शनिवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल अशोक कुमार, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ का नारा लगाते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। प्रिंसिपल अशोक कुमार ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं। शिक्षक देवेंद्र ने भी विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किए।