फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
पौधा रोपण करते हुए बच्चे व स्टॉफ सदस्य। विज्ञप्
विज्ञापन
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नरेश ढुल ने की। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। प्राचार्य नरेश ढुल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान इको क्लब प्रभारी संदीप कुमार, बहादुर सिंह, अशोक कुमार, विक्रम ढुल, एनसीसी अधिकारी आशुतोष और अनिल दलाल सहित विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। सभी ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना, हरित वातावरण को बढ़ावा देना और समाज में वृक्षरोपण के महत्व का संदेश देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें