फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बच्चों ने किया आजादी को नमन

Sun, 14 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
स्ट्रीट प्ले में बच्चों ने किया हैरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समय सांय साढ़े चार बजे सेक्टर 19 की मार्केट में अचानक करीब 30 बच्चे नीली जींस, सफेद कुर्ता एवं लड़कियां संतरी रंग के दुपट्टे में पहुंच कर अचानक नुक्कड़ नाटक शुरू कर देते हैं। बच्चों का अभिनय देखकर मार्केट से लोग भी उनके चारों ओर एकत्रित हो जाते हैं। इसके बाद यही बच्चे आजादी के दिन के उपलक्ष्य में स्ट्रीट प्ले में ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत शुरू कर देते हैं। बातचीत भी ऐसे मुद्दों पर कि बड़े भी सोचने पर मजबूर हो जाएं। आरक्षण, भुखमरी, बाल मजदूरी, भ्रष्ट राजनीति, भ्रष्टाचार को लेकर बच्चों ने व्यवस्था पर जिस तरह से चोट की, वह लोगों के मन में घर कर गई।
विज्ञापन


बच्चों ने आरक्षण की समस्या को उठाते हुए कहा कि जागो मोदी जागो, आरक्षण के भेदभाव को तुम्ही दूर भगा दो..., के माध्यम से सोचने पर मजबूर कर दिया कि आरक्षण व्यवस्था के कारण देश किस दिशा में जा रहा है। इसी प्रकार से बाल मजदूरी पर बच्चों का अभिनय देखकर कइयों की आंखों में आंसू आ गए। आजादी का ये अभिशाप, बच्चा करता बर्तन साफ.. जैसे नारों ने लोगों को झकझोर दिया। करीब आधे घंटे में बच्चों ने भुखमरी, भ्रष्ट राजनीति व भ्रष्टाचार को लेकर लोगों के मन पर गहराई तक जाकर व्यंग्य किए। नुक्कड़ नाटक देख रहे लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की खूब सराहना की।

इसके बाद सेक्टर 20 के पार्क में बच्चों की प्रतिभा देखकर लोग दंग रह गए। बाद में पदमा सिटी मॉल में रविवार की सांय घूमने पहुंचे लोगों के बीच बच्चे जा धमके और अपना स्ट्रीट प्ले शुरू कर दिया। यहां भी लोगों ने बच्चों की खुले मन से प्रशंसा की। स्कूल प्रिंसिपल नीलम मौदगिल की देखरेख में अध्यापिकाओं नीलम शर्मा व सीमा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम की तैयारी करवाई।
विज्ञापन


इसी प्रकार से एसआरडी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीजेए सुनील कुमार दीवान पहुंचे। वहीं एडवोकेट धर्मवीर भोला, ओमप्रकाश निंबरान बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष डा. राजेंद्र बड़गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। प्रिंसिपल राजीव कुमार ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर लछमन दास, धर्मवीर आर्य, सुबेदार भागर सिंह, प्रकाश चंद, लाल सिंह, बीरबल सिंह, कर्मसिंह, सुरेंद्र सिंह, बलराज सहित अन्य भी मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों की धूम
रविवार को जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। आजादी के दिन की पूर्व संध्या पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरोजिनी नायडू पब्लिक स्कूल में 69वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग द्वारा शहीदों के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन स्कूल प्रधानाचार्य मोनिका बंसल द्वारा किया गया। स्कूल के डायरेक्टर गौतम बंसल ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवि भूषण गर्ग, राजरानी गर्ग, गौतम बंसल, मोनिका बंसल, संजय बंसल, अमित, जगदीश गुप्ता, प्रवीन, राजपाल, हिमांशु गर्ग, रूचि, तरूण, मानसी, श्रेया, यागिता, रिद्धि, उषा, नीरू, कीर्ती, सुशीला, बाला, महिपाल, विजय, सविता, कविता, प्रीती, प्रियंका, हिना, ज्योति व पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें