श्री श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल गोशाला द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी के 15वें दिन गोशाला से चलकर प्रभात फेरी गुहला रोड पर प्रोफेसर कालोनी में ज्ञान चंद के निवास पर पहुंची। जहां परिवार व कालोनी वासियों ने कान्हा जी की पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
संकीर्तन की शुरुआत कश्मीरी लाल वर्मा सतगुरु खुशियां लुटादे ने हरवेले तेनू लूटना ना आवे तो मैं की करां, गुरु वंदना से की। इस अवसर पर जगदीश वर्मा, राजपाल राणा, कश्मीरी लाल वर्मा, अमित कुमार, अरविंद शर्मा, श्यामलाल, सुरेश कुमार, केसी पाल, रामनिवास, नरेश जिंदल, गोपाल गर्ग, राजेंद्र कुमार, रमेश कुमार, रमेश कुमार, राज कुमार, निर्मल सिंह, अनिल कुमार, शिव कुमार, ढोलक मास्टर बूटा सिंह, हरमोनियम मास्टर जगजीत सिंह व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।