संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित 47वें जोनल युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर कॉलेज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कॉलेज ने कुल 10 पुरस्कार जीते। इसी प्रकार जाट कॉलेज के प्रतिभागियों ने भी कई पुरस्कार जीते।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज भांबू ने विजेता प्रतिभागियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन के बल पर महोत्सव में विद्यार्थियों ने पांच विद्याओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और पांच विद्याओं में तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि अब अंतर-जोनल प्रतियोगिताओं की तैयारी भी इसी जोश और मेहनत के साथ करेंगे और अंतर-जोनल प्रतियोगिताओं में भी हम बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। संयोजक डॉ. इंदू गाबा और सह-संयोजक डॉ. कृतिका ने भी बधाई दी।
कॉलेज ने एकांकी नाटक, वेस्टर्न वाद्य यंत्र वादन सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न वोकल ग्रुप और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पर प्राप्त किया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, क्ले मॉडलिंग, मेहंदी, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी और इंस्टॉलेशन में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस मौके पर डॉ. अमित पाहवा, डॉ. अनिल ललित, डॉ. विक्रम, डॉ. पूनम, डॉ. मेहर कांबोज, डॉ. विरेंद्र खटकड़, डॉ. विकाश यादव, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. रूपाली, डॉ. मीना, डॉ. पूजा, डॉ. अनुराधा, डॉ. परमीन्द्र, डॉ. सरीता, डॉ. नीलम, डॉ. सीमा मौजूद रहे।
इसी प्रकार जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर एकल पुरुष प्रतियोगिता सोलो मेल में दूसरा,
ग्रुप डांस जनरल और रसिया नृत्य में
तीसरा स्थान प्राप्त करके कॉलेज का नाम रोशन किया।
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के संयोजक वजीर सिंह ढुल, सदस्य जसमेर सिंह, सदस्य सतवीर सिंह व प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. दिनेश ढिल्लों ने कहा कि इन उपलब्धियां के लिए बच्चों के
परिश्रम के साथ-साथ कल्चर कमेटी के संयोजक डॉ. कर्मवीर, डॉ. मनीष, डॉ. विकास नैन, डॉ. सीमा, प्रो. नीतू, प्रो. सपना, प्रो. बलराज, डॉ. राजेश बनवाला भी बधाई के पात्र हैं।