कैथल। आईजी कॉलेज की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय साहित्य एवं ललित कला कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि यह कार्यशाला युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 4 से 6 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। कार्यशाला में छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण जैसी साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें खुशी, हनी, मंजीत, परमजीत, तमन्ना, काजल, प्रीति और निशु शामिल थीं। ललित कला वर्ग में आश्मीत, अंजली, निकिता, स्वेता, भाव्या और अंजली ने रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और संप्रेषण कौशल को विकसित करना था। विभिन्न सत्रों में साहित्य एवं कला के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, संवादात्मक सत्र और लाइव प्रदर्शन कराए गए। संवाद