फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफलता की राह खोलते हैं अनुशासन और टीम वर्क ः डॉ. पूजा

Fri, 10 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए डॉ. पूजा गोयल व कालेज के प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार। - फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. पूजा गोयल (गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पेशेवर व्यवहार और कौशल विषय पर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, टीम वर्क व सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की राह खोलते हैं।

डॉ. गोयल ने कहा कि इसके लिए समय की पाबंदी भी जरूरी है।  उन्होंने कहा कि  इसी वजह से अनुशासन, टीम वर्क, सकारात्मक दृष्टिकोण और कार्य के प्रति निष्ठा पेशेवर व्यवहार की आधारशिला माना जाता है। । इसके साथ ही प्रभावी संचार, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान कौशल और तकनीकी दक्षता प्रोफेशनल स्किल्स हैं जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कॅरिअर को नई दिशा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार ने ईमेल राइटिंग के महत्व पर, जबकि वाणिज्य विभागाध्यक्ष गौरव मित्तल ने वित्तीय शिक्षा पर जानकारी साझा की। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल स्किल्स और व्यवहार ही विद्यार्थियों को सफलता की राह पर अग्रसर करते हैं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और अपने सवालों का समाधान पाया। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने आयोजित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें