20 कैथल। जाट स्कूल मेंप्रबंधक समिति व स्टाफ के साथ विजेता बच्चे। संस्थान
- फोटो : mathura
कैथल। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल के छात्रों ने 23 से 27 अगस्त तक आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
बॉक्सिंग में जन्नत एवं अजय ने स्वर्ण पदक, जूडो में विनीत, मोहित एवं अभिषेक ने स्वर्ण पदक, जैवलिन थ्रो में खुशी ने स्वर्ण पदक, फुटबॉल में शुभम ने स्वर्ण पदक, ताइक्वांडो में नेहा ने स्वर्ण पदक और हैंडबॉल में शिवचरण ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका पूनम कुमारी व समस्त स्टाफ को बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव रश्मि ढुल एडवोकेट मौजूद रहे। संवाद