सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन में सोमवार को वैदिक विधि से हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कक्षा नौवीं के छात्रों ने की। सभी विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के साथ आहूतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की।
स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीना मेहता ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए श्रावण मास में यज्ञ के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, ऐसे में हवन एक श्रेष्ठ माध्यम है जिससे वातावरण में फैले हानिकारक कीटाणु नष्ट होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डॉ. मेहता ने कहा कि श्रावण मास का वैदिक परंपरा में विशेष स्थान है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा हर समय धरती पर नहीं आ सकते, इसलिए उन्होंने माता को ईश्वर का रूप देकर धरती पर भेजा है। प्रत्येक को अपने माता-पिता की सेवा कर उनके आशीर्वाद से जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। संवाद