फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मॉडलों के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

Tue, 28 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई कैथल में लगाई यूथ स्किल प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूथ स्किल डे को लेकर राजकीय आईटीआई कैथल में सोमवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ आईटीआई के उप प्रधानाचार्य एसआर जौली ने किया। आयोजन की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई महिला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने की।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में राजकीय आईटीआई कैथल, महिला कैथल, पूंडरी, महिला पूंडरी, कलायत, राजौंद, गुहना और गुहला एट चीका के विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के मॉडलों का प्रदर्शन किया। मॉडलों में ड्रेस मेकिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी और फैशन टेक्नोलॉजी व्यवसाय की छात्राओं ने बेहतर शूटिंग व गारमेंट्स का प्रदर्शन किया।

वहीं मैकेनिकल संकाय के विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकी को दर्शाते हुए विभिन्न तरह के मॉडल तैयार किए गए। टर्नर व्यवसाय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल अपनी विशेष छाप छोड़ने में सफल रहे। इसी प्रकार से मशीनिस्ट और वायरमैन व्यवसाय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल भी सराहनीय रहे।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक व्यवसाय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया एलईडी मॉडल कम लागत में आधुनिक तकनीक का बेहतर नमूना था। विद्यार्थियों ने बताया कि इस मॉडल की तर्ज पर यदि रोडवेज बसों की एलईडी तैयार की जाए तो करीब 80 प्रतिशत की बचत की जा सकती है।


पेंटर जनरल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को नया रूप दिया। इसी प्रकार से वायरमैन और पलंबर व्यवसाय के विद्यार्थियों ने भी मॉडल के माध्यम से अपनी कला को दर्शाया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक राजकुमार गांधी, बलजीत सिंह, प्रेम सिंह, सोहन लाल, बलजीत सिंह, अधीक्षक शकुुंतला रानी, सत्यवान, सुनील कुमार, जोगेंद्र सिंह, राजरानी, राखी, राजेंद्र कुमार, तरणजीत सिंह, हितेश गेरा, दीपक शर्मा आदि ने भी अपना अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें