शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक।
- फोटो : samvad
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय आर्य युवा वैदिक चेतना एवं योग शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत चंडीगढ़ ले जाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी समझ, सामंजस्य एवं सहयोग की भावना विकसित करना था। भ्रमण में कुल 167 शिविरार्थी शामिल हुए, जिनमें चार वर्गों के बालक एवं चार वर्गों की बालिकाएं सम्मिलित थीं। विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन और चंडीगढ़ के पास स्थित छतबीड़ चिड़ियाघर का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्हाेंने रॉक गार्डन की अद्भुत कलाकृतियों से प्रेरणा लेते हुए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अवधारणा को भली-भांति समझा। इस भ्रमण के माध्यम से उन्होंने सीखा कि किस प्रकार सामग्रियों (कचरे) का पुनः उपयोग कर उन्हें सुंदर एवं उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस प्रकार के भ्रमण को शैक्षिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण अंग बताया, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। संवाद