फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थी बोले- उम्मीद से भी आसान आया प्रश्नपत्र

Sun, 08 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ज्यादातर विद्यार्थी बोले- प्रश्नपत्र इतना आसान था कि हम पहले ही फ्री हो गए। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।

जिले में कुल 8716 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 8545 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 171 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और कृषि विषयों के पेपर दिए। कई विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था और वे निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा समाप्त कर चुके थे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई और इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। केंद्रों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ भी नहीं लगने दी गई। अधिकारियों की ओर से लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही और उड़नदस्तों ने भी समय-समय पर निरीक्षण किया।

समय से पहले पहुंचे विद्यार्थी

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। अधिकांश विद्यार्थी समय से पहले ही अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। कई विद्यार्थी केंद्र के बाहर अंतिम समय तक अपने नोट्स दोहराते नजर आए। वहीं अभिभावक भी बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचे।


बच्चों की उपस्थिति : परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति अलग-अलग रही।शारीरिक शिक्षा में 4643 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 73 अनुपस्थित रहे। संस्कृत में 2192 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 63 अनुपस्थित रहे। ड्राइंग में 356 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 6 अनुपस्थित रहे। संगीत विषय में 969 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7 अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान में 86 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 14 अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर साइंस में 298 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 8 अनुपस्थित रहे। कृषि विषय में 1 विद्यार्थी ने परीक्षा दी और कोई भी विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य निभाया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती।
विज्ञापन


आसानी रही

विद्यार्थी रणदीप ने बताया कि संस्कृत का प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुसार आया था और सभी प्रश्नों को आसानी से हल कर लिया। उसे परीक्षा में करीब 85 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें