मुख्य अतिथि कंवल कुमार ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए। विज्ञप्ति
कलायत। विश्व न्याय दिवस के अवसर पर आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ पांडवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए के सचिव कंवल कुमार रहे। कार्यक्रम में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता प्रेम कुमार ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, बच्चों के अधिकार, लैंगिक समानता, पॉक्सो अधिनियम-2012, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य अतिथि कंवल कुमार ने परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि कंवल कुमार ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए। विज्ञप्ति