फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली अदालत में नहीं पहुंचे शिकायतकर्ता, बाद में आईं 3 से 4 शिकायतों का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से अधीक्षक अभियंता कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत का आयोजन किया गया। हालांकि दोपहर 12 बजे तक एक भी शिकायतकर्ता अदालत में नहीं पहुंचा। इस दौरान अधीक्षक अभियंता भूपेंद्र सिंह अपने कार्यालय में मौजूद रहे और शिकायतों का इंतजार करते रहे। बाद में दिन के दौरान रूटीन के अनुसार 3 से 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश मामले बिजली बिल में गड़बड़ी और अधिक मीटर रीडिंग से संबंधित थे। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि शिकायतें मिलते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए और सभी मामलों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। उन्होंने कहा कि बिजली अदालत का उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। जिन मामलों का समाधान एसडीओ या कार्यकारी अभियंता स्तर पर नहीं हो पाता, उन्हें बिजली अदालत में सुना जाता है। भूपेंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उन्हें बिजली बिल, मीटर रीडिंग, खराब मीटर या अन्य किसी प्रकार की समस्या है और उसका समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो रहा है, तो वे आगामी बिजली अदालत में अपनी शिकायत लेकर आएं, ताकि उसका शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें