फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को सेमिनार से बताए नशे के दुष्परिणाम

विज्ञापन
नशे के ​खिलाफ जागरूक करती पुलिस की टीम। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से कैथल पुलिस की ओर से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल गुहला प्रभारी पीएसआई सनेश के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को कैथल के विभिन्न क्षेत्रों में सेमिनार, नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को खेल गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डीएसपी गुहला रमेश गुलिया ने बताया कि 12 जून से शुरू हुए इस अभियान के दौरान अब तक जिले में लगभग 220 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 30 हजार से अधिक लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर नशा मुक्त समाज के संकल्प से जुड़े हैं। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीम लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलवा रही है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। नशे की गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे अपराध की ओर बढ़ सकता है जिसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज को भुगतना पड़ता है। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए और उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए।

नशे के खिलाफ जागरूक करती पुलिस की टीम। प्रवक्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें