फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गिद्दा प्रस्तुत करने पर छात्राओं को मिले नकद पुरस्कार

Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला कॉलेज में सोमवार को स्व. लाला अमरनाथ खुरानिया की 115वीं जयंती पर राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम पेशकर सबका मन मोह लिया। गिद्दा प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रातः कालीन सत्र में मुख्यातिथि नरेंद्र मिगलानी, गर्वनिंग बॉडी के जनरल सेक्रेटरी और सांयकालीन सत्र में बतौर मुख्यातिथि एसपी राजेश कालिया ने शिरकत की। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने मुख्यातिथि व महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया व सदस्यों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला महाविद्यालय समिति प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र मिगलानी ने कामर्शियल आर्ट विभाग की छात्राओं की ओर से लगाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी का दौरा किया और छात्राओं को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल व गीता को 1100 व 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर उनकी कलाकृतियों की सराहना की और साथ ही गिद्दा प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

कार्यक्रम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दो मोड में विभाजित किया गया| ऑफलाइन इवेंट्स में भाषण, सोलो डांस, गिफ्ट रैपिंग व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। ऑनलाइन इवेंट्स में फोटोग्राफी, संस्कृत क्विज व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताएं करवाई गई। राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में 66 टीमों ने भाग लिया। जिसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, यमुनानगर,करनाल, कौल, ढांड, पूंडरी, कैथल आदि महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित की प्रतियोगिता में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड, डंडवाना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विनर्स ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम के अंत में महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व कॉलेज प्रबंधक समिति प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

छात्रा रिमझिम को, राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मांशु को जीअन एम का पेपर क्लियर करके जूनियर डॉक्टर के लिए चयन होने पर और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हनी ने राज्य स्तर पर स्पीच प्रतियोगिता में टॉप -10 में शामिल होने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय समिति, उप प्रधान सुभाष शर्मा,जॉइंट सेक्रेटरी सतीश चावला,, इंद्रजीत सरदाना आदि मौजूद रहे।

ये रहे विजेता

n
ऑनलाइन इवेंट्स की फोटोग्राफी में प्रथम महविश, द्वितीय योगेश और तृतीय चहक रही।

n
संस्कृत क्विज में प्रथम तमन्ना शर्मा, द्वितीय कोमल व तृतीय आरजू रही। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रिया प्रथम, दीक्षा द्वितीय, दीक्षा तृतीय रही।
विज्ञापन


n
ऑफलाइन इवेंट्स में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहा, द्वितीय सिमरन व तृतीय दिव्या आर्य रही। सोलो डांस में प्रथम अंजलि, द्वितीय कशिश और रितिका को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें