राजौंद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वच्छता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने इस दौरान सफाई अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर व स्लोगन तैयार किए। बच्चों ने आह्वान किया कि हमें अपने स्कूल अपने घर मोहल्ले गांव और देश को साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि हम बीमारियों से बच सके। साथ में यह भी प्रण लिया कि वह अपने-अपने मोहल्ले में जाकर लोगों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान सत्य भारती स्कूल रसीना के मुख्य अध्यापक राजेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों ने स्लोगनों के माध्यम माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने ने सभी से अपने आसपास सफाई का विशेष तोर पर ध्यान रखने का आह्वान किया। इस दौरान सोनिया व कोमल देवी मौजूद रहे। संवाद