संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमर उजाला की तरफ से सीबीएसई बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यार्थियों के अमर उजाला दिशा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत वीरवार को एमडीएन ग्लोबल स्कूल और राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई। दोनों स्कूलों में 10वीं और 12वीं के लगभग 250 बच्चों ने परीक्षा दी।
गौरतलब है कि यह पहली बार है कि कोई मीडिया हाउस इस तरह की परीक्षा का आयोजन कर रहा है जिसमें चयनित छात्रों को पांच करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 लैपटॉप, 50 स्मार्टफोन, 100 स्मार्टवॉच व अन्य इनाम दिए जाएंगे।
अमर उजाला दिशा कार्यक्रम के माध्यम से अब सीबीएसई बोर्ड के अधीन आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति देने सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। दिशा कार्यक्रम पढ़ाई में बेहतर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इसके तहत ही विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का यह कार्यक्रम नौ फरवरी को जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, आरकेएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में होगी।
अमर उजाला फाउंडेशन का सराहनीय कदम ः राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल के निदेशक लाभ सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया अमर उजाला दिशा कार्यक्रम सराहनीय है। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर मिलेगा। उनके स्कूल के लगभग 150 बच्चों ने यह परीक्षा दी है।
बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा का होगा अभ्यास ः एमडीएन ग्लोबल स्कूल के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने और प्रतियोगी परीक्षा का अभ्यास करवाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का यह अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का भी अभ्यास होता है। उनके स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया।