फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग में बच्चों ने दिखाया कमाल, जीता इनाम

Fri, 09 Feb 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम में खेल एवं युवा कार्यकम विभाग हरियाणा की ओर से वीरवार को जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का करवाई। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 250 प्रतिभागियों ने योग में अपने हुनर का इस्तेमाल किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने किया। इससे पूर्व जिला आयुष विभाग की ओर से सभी प्रतिभागी लडक़े व लड़कियों को योग प्रशिक्षिका संजू आर्य, संदीप तंवर, सुखदेव, नरेश ढुल व विनोद ने सूर्य नमस्कार करवाया। जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने बताया की प्रतियोगिता में 9 से 14, 14 से 18 व 18 से 28 आयु वर्ग के प्रतिभागी लडक़े व लड़कियां ने भाग लिया। इनमें 100 लड़के व 148 लड़कियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने ट्रेडिशनल योगासन एकल आर्टिस्ट योगासन, पेयर आर्टिस्ट योगासन, व रिधम पेयर योगासन की क्रियाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम आने वालेे विजेता प्रतिभागी को 10000 रुपये, द्वितीय को 700 रुपये व तृतीय को 500 रुपये की नकद राशि का पुरस्कार जिला खेल अधिकारी ने भेंट किया। इस अवसर पर कोच अमरजीत सिंह, कोच शलेश सिरोही, कोच गुरमीत, कोच रिटा, योग शिक्षक दिलबाग, कुलदीप धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम-

n
सब जूनियर 9 से 14 आयु वर्ग ट्रेडिशनल योगासन लडक़ों में प्रथम समर, द्वतीय हार्दिक व तृतीय आरव रहे।

n
जूनियर 14 से 18 आयु वर्ग ट्रेडिशनल योगासन लड़कों में प्रथम जतिन, द्वितीय दीक्षित व तृतीय पार्थ रहे।

n
सीनियर 18 से 28 आयु वर्ग ट्रेडिशनल योगासन लड़कों में प्रथम विष्णु, द्वितीय सुमित व तृतीय वैभव रहे।

n
सब जूनियर 9 से 14 आयु वर्ग एकल आर्टिस्ट योगासन लड़कों में प्रथम हार्दिक, द्वितीय राधे व तृतीय वंशु रहे।

n
जूनियर 14 से 18 आयु वर्ग एकल आर्टिस्ट योगासन लड़कों में प्रथम हिमांशु, द्वितीय पार्थ व तृतीय लवप्रीत रहे।

n
सिनीयर 18 से 28 आयु वर्ग एकल आर्टिस्ट योगासन लड़कों में प्रथम विष्णु, द्वितीय सुमित व तृतीय आशिष ढांडा रहे।

n
सब जूनियर 9 से 14 आयु वर्ग ट्रेडिशनल योगासन लड़कियों में प्रथम कनिष्का, द्वितीय भव्या व तृतीय नेहा रही।

n
जूनियर 14 से 18 आयु वर्ग ट्रेडिशनल योगासन लड़कियों में प्रथम पंकज, द्वितीय तनिषा व तृतीय मन्नत रही।

n
सीनियर 18 से 28 आयु वर्ग ट्रेडिशनल योगासन लड़कियों में प्रथम कोमल, द्वितीय किरण व तृतीय आरती रही।

n
सब जूनियर 09 से 14 आयु वर्ग एकल आर्टिस्ट योगासन लड़कियों में प्रथम भव्या, द्वितीय खुशी व तृतीय लवन गोयल रही।

n
जूनियर 14 से 18 आयु वर्ग एकल आर्टिस्ट योगासन लड़कियों में प्रथम रिद्धि, द्वतीय रेखा व तृतीय अंकिता रही।

n
सीनियर 14 से 28 आयु वर्ग एकल आर्टिस्ट योगासन लड़कियों में

प्रथम अन्नु, द्वितीय किरण व तृतीय निधि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें