फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ‘नच ले हरियाणा’ के तहत विद्यार्थियों ने दिया ऑडिशन

Wed, 08 May 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल व हिंदू कन्या स्कूल में सोशल एंड फोक कल्चर अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन लव डांस एंड म्यूजिक एकेडमी व स्कूल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एक्टिविटी फेडरेशन एंड रूरल ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘नच ले हरियाणा’ के तहत ऑडिशन हुए। इसमें दोनों स्कूलों के 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाबी डांस, देशभक्ति, हरियाणवी डांस प्रस्तुत किए।
ऑडिशन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। म्यूजिक डायरेक्टर लव शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को अपने देश-प्रदेश की संस्कृति के बारे में व संस्कृति के बारे में अवगत कराना है। स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों, प्रिंसिपल और स्टाफ ने इस ऑडिशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की और सहयोग किया। इसमें ऑडिशन लेने के लव डांस एंड म्यूजिक अकादमी के डायरेक्टर लव शर्मा, डॉ. विनय गुप्ता, कशिश, करण, भावना व पूनम ने ऑडिशन लिया।
विज्ञापन

बच्चों में ऑडिशन कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जिला नागरिक अस्पताल कैथल के जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मूल्यांकन एवं निगरानी अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता की आधिकारिक रूप से ड्यूटी इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूलों में लगाई गई है, ताकि बच्चे जिनमें एंजाइटी के इश्यूज होते हैं।
विज्ञापन

स्टेज फीयर के इश्यूज होते हैं या पब्लिक स्पीकिंग में घबराहट के इश्यूज होते हैं उनको काउंसलिंग करने के लिए तथा उनका उत्साह बढ़ाने के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अब तक पिछले तीन सालों से लगातार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते आ रहे हैं और लगभग 10 हजार बच्चों की काउंसलिंग इस कार्यक्रम माध्यम से कर चुके हैं और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें