फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नर्सरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Sat, 01 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। अकाल अकादमी भुंसला में नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। खेल मैदान में उत्साह, ऊर्जा और आनंद का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या गुरजीत कौर ने किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। आयोजन की रूपरेखा स्पोर्ट्स टीचर निर्मल दास के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। शिक्षकों प्रीति, सतगुर सिंह और हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रेस, डम्बल ड्रिल, लाझिम, हर्डल रेस, कलेक्ट द बॉल्स, ऑब्स्टेकल रेस और योग जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। मैदान बच्चों की उमंग से गूंज उठा। विशेष रूप से अभिभावकों के लिए भी मज़ेदार खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने बच्चों के साथ भाग लेकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या गुरजीत कौर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। अंत में शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें