फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महोत्सव में 70 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर

Wed, 16 Oct 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में होने वाले क्षेत्रीय युवा महोत्सव की तैयारी जोरों पर हैं। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और कैथल के 70 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी के लिए वे जमकर मेहनत कर पसीना बहा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा विभाग की ओर से इस महोत्सव का 21 से 23 अक्तूबर तक भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र व कैथल जिले के 70 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। आरकेएसडी कॉलेज में प्रो. डॉ. अशोक अत्री की देखरेख में कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि इस बार कुरुक्षेत्र जोन का 47वां क्षेत्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए छह मंच तैयार किए जाएंगे। मंच बनाने के लिए भी तैयारी जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने यह बताया कि इस कार्यक्रम में इसमें 41 विधाओं का मंचन

किया जाएगा।

बाहरी छात्रों के प्रवेश रोकने के लिए की गई है उचित व्यवस्था ः प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि क्षेत्रीय युवा महोत्सव के तहत प्रवेश रोकने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत कॉलेज में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे स्कैन किए गए हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अलग से मशीनें मंगवाई है। यह छात्र पहले इन मशीनों पर अपना चेहरा स्कैन करेंगे। इससे उनके कॉलेज के विद्यार्थी होने का प्रमाण मिल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें