फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 02 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजौंद में कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी सम्मानित करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेते हु
विज्ञापन
राजौंद। खंड संसाधन अधिकारी कार्यालय में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी ने की, जबकि संचालन खंड नोडल अधिकारी दीपिका ने संभाला।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में ब्लॉक के 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को आगे जिला स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।



प्रतिभागियों के प्रदर्शन:
पोस्टर मेकिंग : रितु, मुस्कान, नैंसी, सारथी, इशू, मानसी ने 7 थीम्स पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मॉडल मेकिंग : हर्षिका, गजल, जैनीत, दीपांशु, नीरू, मयंक व आजू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रोल प्ले : तनु, तारीफ, जैस्मिन, दीपा, चहक, दीपिका व दीपांशु ने पहला स्थान हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।



खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में सुनीता बीआरपी हिंदी, सुनीता एबीआरसी जखोली, संदीप एबीआरसी रोहेड़ा, संदीप बीआरपी और गुलदीप बीआरपी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें