फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन

Fri, 20 Sep 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में वीरवार को वार्षिक उत्सव के तहत प्रतिभा खोज समारोह आयोजित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इससे पहले एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रबंधक अश्विनी शोरेवाला विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। समारोह में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति के साथ राजस्थानी संस्कृति की विविध प्रस्तुतियां दीं। मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रस्तुतियों में संगीतमय गायन प्रदर्शन, भाषण, मोनो-एक्टिंग, मतदान के महत्व पर एक लघु नाटक, रंगोली बनाना, पोस्टर प्रस्तुतियां, बंदरवाल प्रस्तुतियां, क्ले मॉडलिंग और फोटोग्राफी शामिल रही।
विज्ञापन


प्रदर्शनों की ऊर्जा और उत्साह से मंच जीवंत हो उठा। प्रत्येक प्रदर्शन छात्रों और शिक्षकों दोनों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण था। जिसने कॉलेज की प्रतिभा की समृद्ध ताने-बाने को दर्शाया। इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि आगामी पांच अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करना हमारा परम सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि मतदान करके ही हम मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

अंत में उन्होंने सभी ने मतदान करने की शपथ ली। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. अशोक अत्री ने प्रो. ऋचा लांग्यान और सह-संयोजक डॉ. राजीव शर्मा के साथ मिलकर कॉलेज की वार्षिक सांस्कृतिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. अनुकृति, डॉ. दीपशिखा ने छात्रा प्रीति, शिवानी, वर्तिका, हिमानी और कनिष्का के साथ किया। इस अवसर पर शिक्षण स्टाफ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम ः भाषण प्रतियोगिता में वर्तिका प्रथम, हिमानी द्वितीय और भव्य तृतीय रहा। कविता पाठ प्रतियोगिता में कोमल ने पहला, सीमा ने दूसरा व कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मिमिक्री में रोहित ने पहला, मनीत ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान पाया। वाद्य एकल में रोहित प्रथम, राहुल द्वितीय और मनदीप तृतीय रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, मानसी द्वितीय और अनु व ज्योति तृतीय रही। स्केचिंग में चिराग ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और वैशाली व स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में काजल, भारती और जन्नत प्रथम, नंदनी और महक द्वितीय और भावना और जरीना तृतीय रही।

फुलझड़ी प्रतियोगिता में मुकेश ने पहला, अश्वनी ने दूसरा स्थान पाया। क्ले मॉडलिंग में अनु प्रथम, हीरानाथ द्वितीय और विक्रम तृतीय रहा। सांझी प्रतियोगिता में मुकेश और अनु ने पहला, काजल ने दूसरा व मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में विधि प्रथम, अनु द्वितीय और खुशी तृतीय रही।

ऑन द स्पॉट पेंटिंग में मुकेश ने पहला, अनिकेत और नैना ने दूसरा व सुहानी ने तीसरा स्थान पाया। मोनो अभिनय एकल में जन्नत प्रथम, राहुल द्वितीय और मनीत तृतीय रहा।
विज्ञापन


गायन प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, संयम द्वितीय और मानसी तृतीय रही। इसी प्रकार से नृत्य प्रतियोगिता में जेसिका ने पहला, निशु ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें