फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉक्टरों की कमी के बीच नौकरी छोड़ने का नोटिस

Fri, 20 Sep 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बीच अब गर्भवती महिलाओं की समस्याएं बढ़ेंगी। दरअसल, अब सामान्य अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत महिला विशेषज्ञ जल्द ही नौकरी छोड़ देंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगामी एक अक्तूबर से नौकरी छोड़ने का नोटिस दे दिया है। यहां पर स्वीकृत 56 पदों में से महज 16 डॉक्टर ही कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले ही एनएचएम के तहत महिला विशेषज्ञ डॉ. आशीष बंसल आई थी। नोटिस देने के बाद अब आगामी एक अक्तूबर से गायिनी वार्ड में एकमात्र महिला विशेषज्ञ रह जाएंगी। इसके बाद गायिनी वार्ड में इलाज के पहुंचने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी गायिनी वार्ड में डॉक्टर न होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


इस समय गायिनी वार्ड में महज तीन ही महिला विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं। इसमें एक डॉ. हमिता, दूसरी डॉ. आशीष बंसल और तीसरी डॉ. अंकाशा है। अब डॉ. आशीष बंसल के जाने के बाद यहां पर महज दो महिला विशेषज्ञ डॉक्टर ही रह जाएंगी।

पहले भी दिया था नोटिस, पर तब ले लिया था वापस ः महिला विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष बंसल ने पिछले महीने भी नौकरी छोड़ने का नोटिस दिया था, लेकिन उस समय वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह पर अपना नोटिस वापस ले लिया था और नौकरी पर नियुक्ति ले ली है। अब इस डॉक्टर ने आगे पढ़ाई करने का हवाला देकर आला अधिकारियों को नौकरी छोड़ने के लिए नोटिस दिया है। बता दें कि डॉक्टर आशीष बंसल ने गायिनी में डिप्लोमा किया है और वे एनएचएम के तहत यहां पर कार्यरत हैं। अब वे आगे डीएनबी डिप्लोमा करना चाहती है। इसलिए वह अब नौकरी छोड़ रही हैं।

प्रतिदिन 300 से अधिक है ओपीडी, 10 से 15 बच्चों की डिलीवरी भी होती है ः जिला नागरिक अस्पताल में बने गायिनी वार्ड में इस समय प्रतिदिन 300 से अधिक की ओपीडी होती है। इसके साथ ही करीब 10 से 15 बच्चों की डिलीवरी भी होती है। महिला विशेषज्ञ डॉक्टर के नौकरी छोड़ने के बाद यहां पर गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ेगी क्योंकि अन्य डॉक्टर पर बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत महिला विशेषज्ञ डॉ. आशीष बंसल ने करीब दो महीने पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। अब डॉक्टर आगे पढ़ाई करने का हवाला दिया है। ऐसे में उन्होंने आगे पढ़ाई शुरू करने की जानकारी दी है। इसलिए नौकरी छोड़ने का नोटिस दिया है। अब वह एक अक्तूबर के बाद कभी भी नौकरी छोड़ सकती हैं। - डाॅ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें