फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 07 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
एमडीएन स्कूल, कैथल में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

कैथल। अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में वीरवार को जिलेभर के कई होनहारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एमडीएन स्कूल में आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों से जुड़े प्रश्नों को करीब घंटे में हल किया। विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं इस परीक्षा को लेकर उन्होंने अपनी उत्सुकता के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों ने अमर उजाला में नेशनल ओलंपियाड की जानकारी के बाद इसके लिए आवेदन किया था।

मैं 10वीं कक्षा का छात्र हूं। मैंने साइंस के सवालों को हल किया है। अमर उजाला की इस परीक्षा में मुझे अच्छा अनुभव हुआ है। भविष्य में भी मैं अमर उजाला के इस तरह की परीक्षाओं में भागेदारी बनती रहूंगी।
विज्ञापन


- सीमरन, परीक्षार्थी।

मैं 7 वीं कक्षा की छात्रा हूं। मैं नेशनल ओलंपियाड परीक्षा देने आई हूं। मुझे पहली बार इस तरह की परीक्षा में अच्छा लगा है। इससे मैं भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी बेहतर ढंग से तैयारी कर पाऊंगी।
विज्ञापन


-अरदास, परीक्षार्थी।

मैंने पहली बार नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा दी है। इस परीक्षा में बैठने के बाद मुझे अच्छा लगा है। भविष्य में भी मैं इस तरह की गतिविधियों में शामिल होता रहूंगा।


-दिवांस, परीक्षार्थी।

बच्चों के लिए यह अच्छी पहल है। इस तरह की परीक्षाओं से छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है।

विनोद, डायरेक्टर, एमडीएन स्कूल

एमडीएन स्कूल, कैथल में परीक्षा देते परीक्षार्थी।

एमडीएन स्कूल, कैथल में परीक्षा देते परीक्षार्थी।

एमडीएन स्कूल, कैथल में परीक्षा देते परीक्षार्थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें