06kht_41बैठक में मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लाॅक कलायत की बैठक प्रधान कर्मबीर कौलेखां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर 11 साल तक उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। शास्त्री ने बताया कि कोरोना काल का 18 महीनों का महंगाई भत्ता आज तक जारी नहीं किया गया, पुरानी पेंशन समाप्त कर दी गई, आयु बढने पर पेंशन बढ़ोतरी नहीं की गई और कम्यूटेशन रिकवरी 10 साल के बजाय 15 साल तक की जा रही है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग की शर्तों पर भी चिंता जताई और आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। संगठन के पूर्व प्रधान हरफूल सिंह खेड़ी शेरखान और जिला कमेटी नेता राजेंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए फरवरी 2026 में कुरुक्षेत्र में राज्य सरकारों के पेंशनरों की ऑल इंडिया फैडरेशन का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देशभर से 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसी तैयारी के तहत 13 नवंबर को कैथल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भगत सिंह भवन में होगा। बैठक में हरिओम, हरबंस लाल, शांति, रामकुमार, सतबीर मोर, धीरा, प्रताप सिंह, नफे सिंह, सतपाल बेदी और सत्यवान आदि ने हिस्सा लिया।