फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने पोस्टरों से उकेरा सपनों का भारत

विज्ञापन
आर्ट गैलरी में छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर का अवलोकन करती स्कूल के छात्र- छात्राएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों सहित विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने लगभग 200 पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों से विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों और चित्रों से आकर्षक रूप दिया। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह गतिविधि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री की देखरेख में संपन्न हुई। विद्यालय की छात्रा प्रिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता पावर ऑफ वन वोट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने प्रिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें