रोहेड़ा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में योग शिविर के दौरान बच्चों व युवाओं को योगासन करवाते खेल
राजौंद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत ने जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा के निर्देश पर गांव रोहेड़ा में नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। राजीव गांधी स्टेडियम में योग शिविर आयोजित हुआ। ब्लॉक स्वयंसेविका गुरप्रीत कौर के नेतृत्व में खेल कोच वीरेंद्र शर्मा ने बच्चों व युवाओं को योगासन सिखाए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर योग और खेलों को अपनाने की सलाह दी। संवाद