संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन का आयोजन वीरवार को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में किया गया। यह चयन एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मंच पर प्रदर्शन किया। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने सभी विद्यालय प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएं। जहां भी प्रस्तुतियों में कमियां नजर आईं, उन्हें सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का संदेश देना चाहिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, डीआईपीआरओ नसीब सैनी, एआईपीआरओ अमित कौशिक, प्रवीण थरेजा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चयन में प्रस्तुतियां
n
जवाहर नवोदय विद्यालय: समूह गान
n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा: हरियाणवी नृत्य व राष्ट्रगान
n
राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल: पहलगाम एवं ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित कोरियोग्राफी
n
सिल्वर ऑक स्कूल: विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित कोरियोग्राफी
n
आरकेएसडी पब्लिक स्कूल: देश की विविध संस्कृतियों की झलक
n
नर नारायण सेवा समिति: ‘चक दे हरियाणा’ गीत पर प्रस्तुति
n
सुपार्श्व जैन स्कूल: सेना और पुलिस को समर्पित कोरियोग्राफी
29 कैथल। स्वतंत्रता दिवस के समारोह के लिए संस्कृतियों की झलक दिखाते बच्चे। संवाद
29 कैथल। स्वतंत्रता दिवस के समारोह के लिए संस्कृतियों की झलक दिखाते बच्चे। संवाद