फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड नंबर 4 की गली बदहाल, छात्रों व श्रद्धालुओं को परेशानी

विज्ञापन
वार्ड नंबर 4 में वाटर सप्लाई के पीछे बदहाल पड़ी गली। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। शहर के वार्ड नंबर 4 में वाटर सप्लाई के पीछे स्थित गली बदहाल पड़ी है। गली में जगह-जगह सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के साथ पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गली में जलभराव की समस्या और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी गली में छोटे बच्चों का स्कूल स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चों का आना-जाना होता है। इसके अलावा श्रद्धालु इसी रास्ते से बाबा ऋषि नाथ मंदिर पहुंचते हैं। गली की खराब हालत के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वार्डवासी श्याम सिंह, सुरेश और मनजीत ने बताया कि गली की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से गली का निर्माण करवाने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। मामले में पार्षद जोनी राणा ने कहा कि गली का मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही गली का टेंडर लगाकर इसको दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें