कैथल। शहर में दिव्यांगों के लिए संचालित किए जा रहे एक निजी स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में एक विद्यार्थी लापता हो गया। इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम रानी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास 29 अगस्त 2024 को गांव भैन माजरा जिला जींद के मनीष का दाखिला कराया था। 26 अक्तूबर को दीपावली के अवकाश पर मनीष घर चला गया था। आठ नवंबर 2024 को उसके परिजन उसे स्कूल में छोड़ गए थे। उसने बताया कि नौ नवंबर को जब सुबह हॉस्टल चेक किया गया तो मनीष हॉस्टल में नहीं मिला तथा वह बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद