फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रा मनप्रीत बनी ब्लॉक टॉपर, नकद राशि से किया सम्मानित

विज्ञापन
ब्लॉक टॉपर मनप्रीत को सम्मानित करते समिति के प्रधान वेद प्रकाश व अन्य सदस्य।
विज्ञापन
राजौंद। वीआईपी स्कूल जखौली की छात्रा मनप्रीत सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, स्कूल के प्रबंधक वेद प्रकाश के परिवार द्वारा गठित एक समिति ने पूर्व में यह निर्णय लिया था कि परिवार का कोई भी छात्र या छात्रा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करता है, तो समिति उसकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी। इसी कड़ी में मनप्रीत की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति के प्रधान वेद प्रकाश एवं अन्य सदस्यों ने छात्रा को 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें