फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाड़ियों का सम्मान, बेटियों ने जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते विद्यालय प्रबंधन व स्टा
विज्ञापन
राजौंद। शहर के पूंडरी मार्ग पर स्थित श्री पार्श्वनाथ गुरुकुल में सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव फरियाबाद की प्रतिभाशाली बेटी महक ढुल तथा गांव रोहेड़ा की होनहार बेटी हर्षिता को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अशोक शर्मा सेरधा ने बताया कि महक ढुल ने 73वीं सीनियर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं हर्षिता ने स्कूल नेशनल शॉट पुट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय और गांव का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में कोच सोहनलाल ने छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में जेईई, नीट और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें