फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं के छात्र पर छुट्टी के बाद चाकूओं से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कौल स्थित निजी स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र पर छुट्टी के बाद उसी की कक्षा के सहपाठी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें घायल छात्र को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। जिसका इलाज चल रहा है। हमले का कारण कक्षा में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ घायल छात्र के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कौल निवासी कर्म सिंह ने बताया कि उसका बेटा साहिल गांव के ही ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। 12 नवंबर की दोपहर को वह अपने छोटे भाई सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। स्कूल के गेट सामने से पहुंचे तो वहां उसने देखा कि उसके बेटे साहिल को दो किशोर पकड़े हुए थे। आरोपियों ने साहिल की छाती सहित शरीर के कई अंगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। वे उसे देखते ही तुरंत बचाने के लिए भागे तो दोनों आरोपी वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। वह उनके पीछे थोड़ी दूर भागा भी, लेकिन बेटे की गंभीर हालत के कारण वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन वे हालत गंभीर होने के कारण एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसके बेटे को पीजीआई रेफर कर दिया। उसके बेटे का पीजीआई में इलाज चल रहा है। जहां उसकी किडनी भी निकालनी पड़ी है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है नामजद दोनों आरोपियोां ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। घायल के पिता ने कहा है कि उन्हें पता चला है कि इनका कक्षा में कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में यह हमला हो सकता है। हमले के कारण का पता नहीं चल पा रहा है कि उसके बेटे पर जानलेवा हमला क्यों किया गया। थाना ढांड प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शीघ्र ही इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कारणों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें