फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में संदिग्ध हालात में चली गोली से 14 साल के दसवीं के छात्र की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
student dead - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पुलिस क्वार्टर में रह रहे एएसआई जसवंत सिंह के बेटे आशीष की लाइसेंसी रिवॉल्वर से संदिग्ध स्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक किशोर दसवीं का छात्र था और घटना के समय अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेला था। उसके माता-पिता अंबाला गए थे। जानकारी पर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी जिला अस्पताल में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए-2 में कार्यरत एएसआई जसवंत सिंह अपनी पत्नी के साथ अंबाला में भतीजी के ऑपरेशन के बाद उससे मिलने गए थे। बताया गया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग उनके घर पहुंचे तो आशीष घायल अवस्था में पड़ा था। छाती में गोली लगने से लहूलुहान हालत में था। घायलावस्था में पड़ोसी उसे सिग्रस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर पहुंचे डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी जसवंत सिंह अंबाला में अपनी भतीजी के इलाज के चलते गए हुए थे। पीछे से उसका बेटा 14 साल का बेटा आशीष व बेटी अंजलि घर पर थे। जहां गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी आशीष को घायलावस्था में अस्पताल ले गए थे। डीएसपी ने कहा कि गोली खेल-खेल में चली है या फिर यह सुसाइड है। यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खेल-खेल में गोली चलने की संभावनाएं: अस्पताल में पहुंचे लोगों में चर्चा थी कि आशीष को गोली खेल-खेल में चली है। चर्चाएं थीं कि घर पर दोनों बच्चे अकेले थे और खेल-खेल में यह हादसा हुआ है। सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच में ही सामने आएगा।
हादसे से पुलिस लाइन क्वार्टरों में शोक की लहर: आशीष घर में एक ही बेटा था और डीएवी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। उसकी अचानक मौत से परिजनों के साथ-साथ पुलिस लाइन क्वार्टरों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं जिला अस्पताल में भी जितने पुलिस कर्मचारी पहुंचे, सभी इस हादसे के कारण काफी दुखी नजर आए और अधिकतर की आंखों में पानी था। एएसआई जसवंत सिंह जींद जिले के गांव जुलहेड़ा के मूल निवासी हैं। इसीलिए आशीष के शव का अंतिम संस्कार भी गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें