फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन

Sat, 21 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महम में आयोजित चौथी यूथ मेन एवं विमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 17 से 21 मार्च तक चल रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के लड़के और लड़कियों दोनों ने खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

पुरुष वर्ग में कैथल के खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में योगेश धांडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला भिवानी के अभि से होगा। वहीं 90+ किलोग्राम वर्ग में दीपेश ने भी शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और उनका मुकाबला चरखी दादरी के राहुल कुमार से तय हुआ है।
विज्ञापन


कोच संदीप मलिक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि मुक्केबाजों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन खिलाड़ियों का लक्ष्य फाइनल जीतकर जिले के लिए पदक लाना है।

प्रतियोगिता में रोहतक, झज्जर, हिसार, सोनीपत, करनाल और भिवानी सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे मुकाबलों का स्तर काफी ऊंचा हो गया है। अलग-अलग भार वर्गों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

स्थानीय खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि लड़के और लड़कियों दोनों का इस स्तर तक पहुंचना जिले के लिए गर्व की बात है। उनका मानना है कि इससे अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।कोच अमरजीत ने कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और निरंतर प्रशिक्षण मिलता रहा, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन


बेटियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है

45-48 किलोग्राम वर्ग में निष्ठा तंवर सेमीफाइनल में पहुंची हैं, जहां उनका मुकाबला हिसार की जिया से होगा। 51-54 किलोग्राम वर्ग में जन्नत ने भी अंतिम चार में जगह बनाई और उनका मुकाबला जींद की ज्योति से तय हुआ है।इसके अलावा 54-57 किलोग्राम वर्ग में पायल का मुकाबला झज्जर की तनिषा जांगड़ा से होगा, जबकि 70-75 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका प्रिया गुरुग्राम की कोमल के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। 80+ किलोग्राम वर्ग में अंतिम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर जिले के लिए पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उनका मुकाबला जींद की साकिना से होगा और इस वर्ग में कैथल को स्वर्ण पदक की प्रबल संभावना मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें