फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवसंवत्सर पर खेल प्रतियोगिता में दिखा जोश

Sat, 21 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। नव संवत्सर 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में हिंदू महोत्सव संचालन समिति की ओर से खुली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।

इस दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसके बाद भागल गांव के बस स्टैंड पर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


आयोजक रामचंद्र श्रीवास्तव, दिलबाग, कृष्ण शर्मा व सुभाष पूनिया ने बताया कि क्षेत्र में कई वर्षों से हिंदू नववर्ष के अवसर पर हलवा-छोले का प्रसाद वितरित करने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्र का दूसरा दिन होने के
विज्ञापन


कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

लोग अपने घरों में पूजा स्थलों पर घी के दीपक जलाते हैं, जबकि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर समिति सदस्य दिलबाग, कृष्ण पूनिया, विपिन, राजन व सुरेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें