फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 12 को हड़ताल, शामिल होंगे कर्मचारी और मजदूर

Wed, 04 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कलायत के सरकारी कर्मचारी और मजदूर बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसे लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुरेश उचाना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू करने से कर्मचारियों के अधिकारों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न कर यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू की गई है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने ठेका कर्मियों को पक्का करने, एचकेआरएन खत्म करने, अलग वेतन आयोग के गठन, 18 महीने का बकाया डीए/डीआर जारी करने और रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की मांग दोहराई।
विज्ञापन


बैठक में मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान दलबीर सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के मास्टर कर्मवीर सिंह, जयपाल बेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें