फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रही हड़ताल, बैंकों में नहीं हो सका 400 करोड़ रुपये का लेनदेन

विज्ञापन
18-कैथल। हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे हुए बैंक कर्मी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिले में 12 बैंकों की 125 से ज्यादा शाखाएं बंद करके कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभिन्न बैंकों के कर्मचारी अंबाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र हुए और मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारी पुष्पेंद्र, प्रवेश मोर, सुमन, कुलदीप धारीवाल, अमित, नेहा शर्मा, वीनू, कृष्णा और रामदास सौदा ने मांग की कि सरकार निजीकरण के फैसले को जल्द से जल्द वापस ले। दो दिन की हड़ताल के कारण जिले में करीब 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि रविवार को छुट्टी के कारण बैंकों में लेनदेन का कार्य बंद ही रहेगा। अब सोमवार से ही कार्य सुचारू हो पाएगा।
एटीएम और बैंकमित्र बने सहारा
बैंक बंद होने के कारण बैंकों में तो उपभोक्ता लेनदेन के लिए नहीं पहुंचे, लेकिन ऐसी स्थिति में एटीएम और बैंक मित्र ही लोगों का सहारा बने। शुक्रवार को शहर के तकरीबन सभी एटीएम में नकदी उपलब्ध रही, लेकिन शनिवार को अगर एटीएम में नकदी नहीं डाली गई तो उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

एलडीएम विनोद कुमार ने कहा कि सभी सरकारी एटीएम में नकदी पर्याप्त मात्रा में डाली गई है। उपभोक्ता जरूरत के अनुसार नकदी निकलवा सकते हैं। इसके अलावा थोड़ी-बहुत नकदी का लेनदेन बैंक मित्रों से भी किया जा सकता है। शनिवार को बैंक खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें