फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सख्ती जारी, पराली जलाना हुआ कम

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वीरवार को चौथे दिन भी पराली जलाने का कोई नया मामला न आने से स्थिति में सुधार हुआ है। गौरतलब है कि रविवार के बाद से पराली जलाने का एक भी नया मामला नहीं आया है। जिले में वीरवार को न तो कोई पराली जलाने का नया मामला आया, न किसी किसान को रेड एंट्री किया और न ही कोई नई एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


रविवार को जिला प्रशासन ने पराली जलाने के मामले पर किसानों पर सख्ती की थी। इसके तहत मुख्य सचिव के आदेशों के बाद एक साथ 13 किसानों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में गत बुधवार तक जिले में 18 किसान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक जिले में 127 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। अब तक पूरे जिले में अलग-अलग थानों में 22 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। कृषि विभाग के कुल 42 कर्मियों को नोटिस भी किए जारी गए हैं। तीन कर्मियाें को सस्पेंड किया गया है। अब तक 72 किसानों की रेड एंट्री भी की गई है।
विज्ञापन


ज्यादातर किसान रात के समय में फसल अवशेषों में आग लगाते हैं। लेकिन आधुनिक तकनीक की मदद से पता चल जाता है कि कहां पर ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें