फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड 22 में 75 लाख से होगा गलियों का निर्माण

Mon, 18 Aug 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
17 कैथल। वार्ड नंबर 22 में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास व उद्घाटन करतीं भाजपा जिलाध्यक्
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 में रविवार को 75 लाख से गलियों के निर्माण किया जाएगा। भाजपा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गर्ग व सुमित गर्ग नौच ने रविवार को इसका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड में कुछ गलियों का निर्माण पूरा होने पर इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। वहीं राम नगर से लेकर नई अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस पर करीब 23 लाख रुपये की लागत आएगी। करीब 20 साल से इस सड़क की अनदेखी हो रही थी। सड़क का निर्माण कार्य न होने से लोगों को परेशानी आ रही थी। इस समय सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिस कारण लोगों के लिए सफर करना आसान नहीं है।
गड्ढों में वाहन पलटने का डर बना रहता है। अब सड़ृकों का निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। पार्षद राजेश सिसोदिया ने कहा कि वार्ड में जितने विकास कार्य अब भाजपा सरकार में हुए हैं, इससे पहले किसी भी सरकार में नहीं हुए हैं। नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग के समक्ष जब भी उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों को लेकर अपना प्रस्ताव रखा है तो बिना किसी देरी के उसे पूरा करते हुए टेंडर लगवाए गए। इस मौके पर समाजसेवी डा. प्रीतम सैनी, पार्षद प्रवेश शर्मा, रमेश ठेकेदार, देसराज बंसल, राकेश गुप्ता, तरूण शर्मा, विनोद जैन, रमेश प्रधान, सुरेश कोहड़ा, कृष्ण कुमार, मोहन धनौरी, सज्जन सौंगल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें