फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद गलियों में भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद में रविवार शाम पांच बजे के आसपास हुई बरसात से कई गलियों में जलभराव हो गया। जिससे गलियों से निकलना भी मुश्किल हो गया। हालांकि प्रशासन लगातार पानी निकासी के दावे कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी बरसात में ही पानी निकासी न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजौंद के कैथल असंध मार्ग पर तो इस बरसात से लोगों को टूटी हुई सड़क से गुजरते समय कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उधर दुकानदारों ने बताया कि आए दिन हल्की सी बरसात के साथ ही दुकानों के आगे पानी व कीचड़ भर जाता है। जिससे पूरा दिन उनका काम धंधा भी चौपट हो जाता है। उन्हें न चाहते हुए भी मंदी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे दुकानदारों में संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से बरसाती मौसम में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है, ताकि दुकानदारों व नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें