फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतिम सोमवार को उमड़ेगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सावन माह के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। इस बार सावन माह में चार सोमवार ही रहे हैं। ऐसे में अंतिम सोमवार को शहर के श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, अंबकेश्वर मंदिर, शिव शक्ति धाम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में सावन के सोमवार की विशेष आस्था होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि सुबह चार बजे से शाम होने तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है।
श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के पुजारी पंडित मुनिंद्र मिश्रा ने बताया कि सावन माह का प्रत्येक सोमवार भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन मंदिर परिसर में करीब 50 सेवादार लगाए जाएंगे जो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंतिम सोमवार होने के चलते मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें